- Hindi News
- गांवों में जाकर मिट्टी की जांच करेंगी मोबाइल लैब
गांवों में जाकर मिट्टी की जांच करेंगी मोबाइल लैब
होशंगाबाद मंडी ने शासन से की 3 मोबाइल स्वाइल वैन की मांग
एग्रीकल्चररिपोर्टर| होशंगाबाद
ग्रामीणस्तर पर मिट्टी के नमूनों की जांच के लिए इटारसी, होशंगाबाद और पिपरिया के लिए शासन से मोबाइल स्वाइल वैन मांगी गई है। कलेक्टर के निर्देश पर कृषि उपज मंडी होशंगाबाद ने इसके लिए शासन को पत्र भी लिख दिया है। यदि ये वैन मिल जाती हैं, तो इनके जरिए गांव-गांव जाकर मिट्टी की जांच की जा सकेगी। अभी मंडियों में प्रयोगशाला के माध्यम से मिट्टी के नमूनों की जांच की जा रही है। लेकिन कम ही किसान यहां मिट्टी की जांच कराते हैं। इसके चलते खेत में अनियंत्रित खाद डाला जा रहा है, जिससे जमीन का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए कलेक्टर संकेत भोंडवे ने यह पहल की है। सचिव कृषि उपज मंडी होशंगाबाद केपी चौधरी ने बताया कि इन मोबाइल वैनों में मिट्टी के नमूनों की जांच के लिए मिनी प्रयोगशाला होती है। यदि जिले को ऐसी वैन मिल जाती है तो इनके माध्यम से दूर-दराज के गांवों में मिट्टी के नमूने लेकर जांच की जा सकती है। श्री चौधरी के मुताबिक गांव में वैन पहुंचने से अधिक संख्या में किसान मिट्टी की जांच कराएंगे और रिपोर्ट मिलने से मिट्टी के स्वास्थ्य का ध्यान भी रखा जा सकता है।