पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फेफरताल की युवती ने फांसी लगाई

फेफरताल की युवती ने फांसी लगाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फेफरतालके प्राइमरी स्कूल के पास एक युवती ने किचन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोग आत्महत्या का कोई स्पष्ट कारण नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फेफरताल की श्यामलता (22) सरयाम ने घर में फांसी लगा ली। घटना के समय युवती की 6 वर्षीय भतीजी पायल घर में टीवी देख रही थी। युवती की दादी पासाबाई ने बताया कि श्यामलता की मां नर्मदाबाई बकरी चराने के लिए गई हुई थी, पिता गुट्टालाल सेंट्रल बैंक में ड्यूटी पर थे। देहात टीआई एचसी पांचाल ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी है।

भास्कर तत्काल

सबसे ज्यादा युवा कर रहे खुदकुशी

शहरमें पिछले चार सालों में 968 लोगों ने आत्महत्या कर ली। अात्महत्या करने वालों में सबसे ज्यादा संख्या युवाओं की है। पुलिस महकमे की समीक्षा रिपोर्ट के मुताबिक शहर में औसतन हर 15 दिन में कोई कोई मौत को गले लगा रहा है। आत्महत्या के सबसे ज्यादा मामलों में पारिवारिक कलह ही वजह रही है। इसके अलावा प्रेम संबंधों में असफलता, परीक्षा में असफलता, आर्थिक परेशानी और बीमारी भी बड़ी वजहों के रूप में सामने आई हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि आत्महत्या करने वालों में सबसे अधिक संख्या शहरी क्षेत्र के युवाओं की है। इनमें भी आधे से अधिक लोग 16 से 35 वर्ष आयु वर्ग के हैं।

डिप्रेशन बढ़ रहा है...

^यूथमें सोशल स्टेटस का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। लेकिन उस स्टेटस को पाने के लिए कॉम्पिटीशन भी अधिक है, जिसमें कई युवा सफल नहीं हो पाते। ऐसे में युवा डिप्रेशन में आकर आत्महत्या कर रहे हैं।^ डॉ.राजेंद्रकुमार बैरागी, मनोचिकित्सक होशंगाबाद

किसलिए, कितनों ने लगाया मौत को गले

प्रमुख कारण संख्या

पारिवारिककलह 35

प्रेम में असफल 18

परीक्षा संबंधी 9

कर्ज /आर्थिक परेशानी 24

बीमारी 7

अन्य कारण 6

कुल99

कब कितनों ने की आत्महत्या

वर्ष महिला पुरुष कुल

2010-11127 74 201

2011-12 122 53 175

2012-13 52 160 212

2013-14 62 180 242

2014-15 39 60 99

श्यामलता सरयाम