- Hindi News
- डॉ. माहेश्वरी करेंगे प्रसूता को डांटकर भगाने की जांच
डॉ. माहेश्वरी करेंगे प्रसूता को डांटकर भगाने की जांच
होशंगाबाद| 4जनवरी को प्रसूता को डांटकर भगाने के मामले में मेटरनिटी की ड्यूटी पर मौजूद तीन नर्सों को नोटिस जारी किया गया है। मामले की जांच जिला अस्पताल के पूर्व आरएमओ डॉ. राजेश माहेश्वरी को सौंपी गई है। डॉ. माहेश्वरी ने बताया कि जांच में जो भी सामने आएगा, उसके अनुसार सीएस को कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन देंगे।
मेटर्नने दिया जवाब
जिलाअस्पताल में वार्डों को खाली छोड़कर जाने के मामले में मेटर्न कमला रजुलकर ने नोटिस का जवाब दे दिया है। उन्होंने अपने जवाब में प्रदर्शन के दौरान वार्ड में एक-एक स्टॉफ नर्स होने का दावा किया है। सीएमएचओ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।