- Hindi News
- सामाजिक दायित्व निभाने वालों का किया सम्मान
सामाजिक दायित्व निभाने वालों का किया सम्मान
होशंगाबाद| कामाख्या गार्डन में आदर्श महिला क्लब द्वारा सामाजिक दायित्व काे निभाने वालों का सम्मान किया गया। यह सम्मान कमिश्नर वीके बाथम, कलेक्टर संकेत भोंडवे, पूर्व नपाध्यक्ष माया नारोलिया ने किया। क्लब की अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने बताया कि कार्यक्रम में अनेक लोगों का सम्मान किया गया है। कार्यक्रम में क्लब के सभी सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम में मंगलाचरण की प्रस्तुति कल्पना जैन, निधि जैन ने की। संचालन शिव अनुज बिल्लोरे ने किया।