पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषि मंडी में शिफ्ट होगा थोक सब्जी बाजार

कृषि मंडी में शिफ्ट होगा थोक सब्जी बाजार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद| सड़कपर लग रहे सब्जी बाजार को अब व्यवस्थित करने के लिए दो जगहें तय हो गई हैं। वर्तमान जगह फूलवती जायसवाल स्कूल मैदान परिसर के अलावा दशहरा मैदान में भी सब्जी बाजार लगाया जाना तय हो गया है। इन दोनों जगहों पर बाजार लगाने के लिए प्रक्रिया 15 फरवरी से रामजीबाबा मेले के समापन के बाद ही शुरू होगी। बाजार के अलावा थोक सब्जी मंडी भी दशहरा मैदान से हटकर कृषि उपज मंडी में शिफ्ट होगी।

सब्जी बाजार को व्यवस्थित करने के लिए नगरपालिका और प्रशासन दोनों ने ही संयुक्त रूप से यह प्लान बनाया है। इस प्लान के तहत बाजार दो जगहों पर लगेगा। पहले फूलवती जायसवाल स्कूल के पीछे बनाए गए सब्जी बाजार को हटाकर दशहरा मैदान में शिफ्ट करने की योजना थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब दशहरा मैदान में पुराने होशंगाबाद शहर के लोगों के लिए अलग से बाजार लगेगा। सड़कों से पूरी तरह बाजार हटाया जाएगा। अभी जैसी स्थिति है वैसी में ही दुकानें लगेंगी, लेकिन धीरे-धीरे वहां व्यवस्था दी जाएंगी और दुकानदारों को सुविधा देंगे। सोमवार को तहसीलदार अतुल सिंह ने शिफ्टिंग की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए नपा को कहा है। उन्होंने बताया कि इन बाजारों के अलावा थोक सब्जी मंडी की दुकानें भी कृषि उपज मंडी में शिफ्ट होंगी। वहां स्थाई बड़ी मंडी बन गई है।

फलबाजार भी हटेगा

सतरास्ताऔर इब्राहिम चौक के पास लग रहे अस्थाई फल बाजार को हटाने का काम भी इस सप्ताह के बाद होगा। स्थाई फल बाजार गुप्ता ग्राउंड के पास बन चुका है। यहां पर फल बाजार लगेगा। अभी कई स्थानों पर बाजार लग रहा है।





अभी ये हो रही परेशानी: अभी सड़कों चौराहों पर सब्जी और फल की दुकानें लगने से यातायात प्रभावित हो रहा है। इन्हें हटाने के लिए कई बार प्रयास किए गए, लेेकिन स्थिति वैसी ही बनी है। आम लोगों को भी इससे परेशानी हो रही है। इस कारण अब बाजार को व्यवस्थित करने के लिए दो जगहों पर यह काम हो रहा है।