पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिजल्ट आने के 7 दिनों के अंदर मिल जाएगी बोर्ड की मार्कशीट

रिजल्ट आने के 7 दिनों के अंदर मिल जाएगी बोर्ड की मार्कशीट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर| होशंगाबाद

बोर्डपरीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को रिजल्ट के बाद मार्कशीट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस साल बोर्ड परीक्षार्थियों को रिजल्ट आने के सात दिन के अंदर मार्कशीट मिल जाएगी। क्योंकि बोर्ड कॉपियां जांचने वाले केंद्रों से विद्यार्थियों के अंक रोज ऑनलाइन मांगेगा कॉपियां जांचने वाले जिस केंद्र से अंक पत्रक बोर्ड को एक साथ भेजे जाते, अब वह प्रतिदिन भेजना होंगे। इस प्रक्रिया से परीक्षा खत्म होने तक विद्यार्थियों के पूरे अंकों की फीडिंग मार्कशीट में हो जाएगी और एक हफ्ते के अंदर प्रिंटिंग होकर मार्कशीट विद्यार्थियों तक पहुंच जाएगी। इस प्रक्रिया में गलतियां भी कम होंगी। हायर सेकंडरी के बाद आईआईटी अन्य व्यवसायिक परीक्षाएं देने वाले विद्यार्थियों को ओरिजनल मार्कशीट की जरूरत होती है। लेकिन समय पर मार्कशीट नहीं आने से हर साल कई विद्यार्थी बड़े कॉलेजों और अच्छे कोर्सेज में एडमिशन नहीं ले पाते। नई प्रक्रिया से मार्कशीट जल्दी मिल जाएगी। इसे लेकर बोर्ड समन्वय संस्थाओं को जानकारी भेज रहा है। जिले की समन्वय संस्था भी नई प्रक्रिया को लेकर तैयारी कर रही है। बोर्ड की समन्वय संस्था प्रभारी प्राचार्य एसके शर्मा ने बताया कि अंकों को साफ्टवेयर के माध्यम से भेजने की प्लानिंग चल रही है।

अंकोंमें नहीं होगी हेरफेर

अभीहाई-हायर सेकंडरी की परीक्षा समाप्त होने के बाद 20 से 25 दिन परीक्षा पत्रक तैयार करने और उनका मिलान करने में लग जाते थे। मार्कशीट की फीडिंग होती और सब ओके होने के बाद मार्कशीट प्रिंट की जाती थी। इस प्रक्रिया में समय तो ज्यादा लगता ही था, मूल्यांकन केंद्र पर परीक्षा पत्रक होने से अंकों में भी गड़बड़ी हो जाती थी। अब ऐसी गड़बड़ी भी रुकेगी।





नई तकनीक के लिए बोर्ड ने सिक्युरिटी सिस्टम वाला एक साफ्टवेयर बनाया है, जिसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो सकेगी।





विद्यार्थियोंको मिलेगी सुविधा

इस नई प्रकिया में प्रारंभिक तौर पर कुछ अच्छे मूल्यांकन केंद्रों को जोड़ा जाना है। होशंगाबाद के लिए भी व्यवस्थाएं बन रही है। नई व्यवस्था से हम रोज विद्यार्थियों के अंक सुरक्षात्मक तरीके से बोर्ड को भेज सकेंगे। काम जल्दी होगा और छोटी-छोटी गड़बड़ी पर भी अंकुश लगेगा। जल्द मार्कशीट मिलने की विद्यार्थियों को सुविधा मिल जाएगी।