पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 19 दिन में हुआ 33 हजार किसानों का सत्यापन

19 दिन में हुआ 33 हजार किसानों का सत्यापन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एग्रीकल्चर रिपोर्टर| होशंगाबाद

गेहूंकी बोवनी के रकबे के सत्यापन का काम पिछड़ता जा रहा है। यह काम 19 दिनों से चल रहा है और अब तक 33 हजार किसानों का सत्यापन हुआ है। 13 दिन और बचे हैं, इसमें नए किसानों को छोड़कर 87 हजार किसानों के रकबे का सत्यापन होना है।

सत्यापन की यह रिपोर्ट गेहूं खरीदी के लिए बनाए गए साफ्टवेयर पर अपडेट करनी है, ताकि केंद्रों पर गैर किसानों को गेहूं बेचने से रोका जा सके। लेकिन इसमें देरी हो रही है जिसकी वजह जिले में बोवनी के रकबे के मुकाबले पटवारियों की संख्या कम होना है।

सोमवार को कलेक्टोरेट में गेहूं खरीदी की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक में सत्यापन में देरी का मामला छाया रहा। कलेक्टर संकेत भोंडवे ने मैदानी अधिकारियों को समय सीमा में रकबे का सत्यापन और पंजीयन के साथ समग्र आईडी शामिल करने के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिला खाद्य अधिकारी बीएस तोमर ने बताया कि जिले में 19 मार्च से गेहूं खरीदी शुरू हो सकती है। इसके लिए सभी 135 केंद्रों को अपडेट किया जा रहा है। काफी तैयारियां पूरी हो गई हैं, जिनकी समीक्षा कलेक्टर ने सोमवार को की। उन्होंने सत्यापन में हो रही देरी और समग्र आईडी पंजीयन में शामिल करने में हो रही देरी पर नाराजगी जताई है। श्री तोमर ने बताया कि 22 जनवरी से सत्यापन हो रहा है इसमें लगभग 200 पटवारी लगे हुए हैं, जिन्हें मौके पर पहुंचकर बोवनी का सत्यापन करना है। साथ ही गांव वालों के सामने पंचनामा भी बनाना है इस काम में देरी हो रही है। क्योंकि 19 दिन में 33800 किसानों का ही सत्यापन हुआ है, जबकि 28 सौ नए किसानों ने पंजीयन कराया है और 92 हजार किसान पुराने भी पंजीकृत हैं। यह काम 22 फरवरी तक पूरा करना है, जिसके लिए 13 दिन बचे हुए है। यह रिपोर्ट भी साफ्टवेयर पर अपडेट करनी है। ताकि गैरकिसानों को गेहूं बेचने से रोका जा सके।

समग्रआईडी जोड़ना जरूरी

नएऔर पुराने कुल पंजीयन में से 36 हजार किसानों ने पंजीयन के साथ समग्र आईडी की जानकारी दी है। शासन ने इस बार से पंजीयन के साथ समग्र आईडी अनिवार्य कर दी है। लेकिन कई पुराने किसान समग्र आईडी नहीं दे रहे हैं। जिला खाद्य अधिकारी ने ऐसे किसानों को केंद्रों पर जानकारी देने के लिए कहा है।

गेहूं खरीदी

> 22 जनवरी से शुरू हुआ सत्यापन

> 22 फरवरी तक चलेगा सत्यापन का काम

> 19 दिन में 33 हजार किसानों का सत्यापन हुआ

> 13 दिन में 67 हजार का सत्यापन करना बाकी

> 28 सौ नए पंजीयन हुए

> 92 हजार पुराने किसान हैं पंजीकृत

> 201 पटवारी हैं जिले में कार्यरत