नदी महोत्सव आज से, सीएम करेंगे शुभारंभ
नर्मदासहित सभी नदियों को बचाने के लिए तीन दिवसीय नदी महोत्सव शुक्रवार से शुरू होगा। इस दौरान नदियों को लेकर विशेषज्ञों द्वारा मंथन किया जाएगा। तीन दिनों में अलग-अलग सत्रों में विशेषज्ञ अपने विचार और शोध रखेंगे। साथ ही उपाय भी बताएंगे कि किस तरह से हम नदियों को प्रदूषण और रसायन से हो रहे नुकसान से बचा सकते हैं। महोत्सव का शुभारंभ सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, ऋषिकेश परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती करेंगे। इस बार महोत्सव का विषय नदी जलग्रहण क्षेत्र, रसायन और समस्याएं हैं। इसमें यह बताया जाएगा कि किस तरह से नर्मदा सहित अन्य नदियाें के जलग्रहण क्षेत्र रसायन से प्रभावित होकर नदी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसी समस्या को लेकर विशेषज्ञ अपने सुझाव देंगे। पहले दिन सीएम शुभारंभ करेंगे तो दूसरे दिन आरएसएस के सरकार्यवाह सुरेश जोशी आएंगे तथा तीसरे दिन समापन पर मुख्यमंत्री उमा भारती आएंगी।
वे भी नदियों को लेकर अपने सुझाव देंगी। महोत्सव के पहले संगम पर दिनभर तैयारियां चलती रहीं।