- Hindi News
- महादेव मेले में इस बार लगेंगे वेदरप्रूफ टेंट
महादेव मेले में इस बार लगेंगे वेदरप्रूफ टेंट
पचमढ़ी में दो डिग्री गिरा पारा, होशंगाबाद में 3 डिग्री बढ़ा
50 हजार श्रद्धालु खड़े हो सकते हैं टेंट में
कल्चररिपोर्टर|होशंगाबाद
महादेवमेले में श्रद्धालुओं को ओलावृष्टि और बारिश से बचाने वेदर प्रूफ टेंट लगाए जा रहे हैं। करीब 30 हजार वर्ग फीट में अलग-अलग पाइंटों पर ये टेंट लगेंगे, जिनमें 50 हजार श्रद्धालु खड़े हो सकते हैं। जबकि 20 हजार श्रद्धालु रात्रि में आराम से सो भी सकेंगे। मेले में टेंट लगाने का काम शुक्रवार शाम तक पूरा हो जाएगा। बाकी के पाइंटों पर टेंट लगाने का काम पूरा हो गया है। मेले में यह व्यवस्था इसलिए की जा रही है, क्योंकि पिछले साल आखिरी के दो दिनों तक मेले में रुक-रुककर तेज बारिश हुई थी और ओले भी गिरे थे। जिसके कारण श्रद्धालुओं को परेशान होना पड़ा था। हालांकि बीते साल भी टेंट की व्यवस्था थी, लेकिन वे सादे त्रिपाल के थे।
जिला पंचायत सीईओ अभिजीत अग्रवाल ने बताया कि ये वेदर प्रूफ टेंट चौरागढ़, भूरा भगत और नांदिया जंक्शन से महादेव की गुफा तक पहुंचने वाले रास्तों पर अलग-अलग पाइंटों पर लगाए गए हैं। ज्यादातर स्थानों पर टेंट लगा दिए गए हैं जबकि कुछ पाइंटों पर काम चल रहा है। शुक्रवार शाम तक सभी पाइंटों पर टेंट लग जाएंगे। श्री अग्रवाल ने बताया कि ये टेंट सादे टेंट से बिल्कुल अलग हैं जो श्रद्धालुओं को बारिश ओलावृष्टि होने की स्थिति में सुरक्षित रखेंगे। इन टेंटों के लिए विशेष तरह के त्रिपाल पन्नियां उपयोग की गई हैं। उन्होंने बताया कि बीते साल महादेव मेले के आखिरी दो दिनों में तेज बारिश हुई थी साथ ही ओले भी गिरे थे। इसे ध्यान में रखते हुए इस साल यह व्यवस्था की जा रही है।
जंगल वाले रास्तों में बढ़ाई व्यवस्था
इसबार मेले में जंगल वाले रास्तों पर सुविधाएं बढ़ा दी गई हैं। खासकर 3 से 4 किमी पहाड़ी वाले रास्तों पर पुलिस बल, डॉक्टरों की टीम पीने के पानी की विशेष व्यवस्था की गई है। चौरागढ़ नांदिया जंक्शन के बीच पहाड़ी वाले रास्ते में रात के समय श्रद्धालु परेशान हों, इसे देखते हुए लाइटिंग की व्यवस्था भी की गई है।
व्यवस्था