घर में कुकर फटा, दुर्घटना टली
होशंगाबाद| इंदिराचौक के पास एक घर में गुरुवार सुबह 11.30 बजे खाना बनाते समय अचानक प्रेशर कुकर फट गया। हालांकि इस घटना में किसी को भी चोटें नहीं आई हैं। माेनू ठाकुर ने बताया कि सुबह कुकर में चावल पकने के लिए रखे हुए थे, लेकिन काफी देर तक सीटी ही नहीं आई। किचन में काम कर रही उनकी भाभी लता ठाकुर कपड़े डालने के लिए जैसे ही बाहर निकलीं, अचानक तेज आवाज के साथ कुकर फट गया। इससे गैस चूल्हा टूट गया और चावल पूरे किचन में बिखर गए।