पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भैरोपुर में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध रोगी की मौत

भैरोपुर में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध रोगी की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हेल्थ रिपोर्टर होशंगाबाद/सिवनीमालवा

जिलेमें स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वहीं, इसके कारण होने वाली मौतों का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को सिवनीमालवा के ग्राम भैरोपुर निवासी एक युवक की मौत हो गई, जिसे परिजनों के मुताबिक स्वाइन फ्लू होने का संदेह है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति है। भैरोंपुर के इस युवक को 10 फरवरी को बुखार, सर्दी - जुखाम होेने शिकायत के बाद प्राथमिक उपचार देकर भोपाल हमीदिया में भर्ती कराया गया था

चिकित्सकोंने पैक किया शव, बोले सीधे अंतिम संस्कार करें

परिजनोंके मुताबिक डॉक्टरों ने युवक की मौत का कारण स्वाइन फ्लू होना बताया है। वहीं, युवक के शव को अच्छी तरह से पैककर शव का सीधे अंतिम संस्कार करने काे कहा है। अस्पताल से मौत के कारणों की रिपोर्ट बाद में दिए जाने की बात कही है। सूचना मिलने पर गुरुवार को आनन- फानन में डाॅ. कांति बाथम और डाॅ. राहुल करोड़े स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ भैरोपुर पहुंचे और ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। सिवनीमालवा बीएमओ डाॅ. एके वर्मा ने बताया कि युवक की संदिग्ध मौत हुई है, गांव के पांच मरीजों को होशंगाबाद स्वास्थ्य परीक्षण के लिए होशंगाबाद भेजा गया है। स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। वहीं कमिश्नर ने भी इसे लेकर निर्देश दिए है।

2009 से अब तक 73 की जांच और 10 की मौत

होशंगाबादमें 2009 से फरवरी 2015 तक स्वाइन फ्लू के चलते 73 लोगों की जांच कराई गई। इसमें से 29 लोगों को स्वाइन फ्लू पॉजीटिव निकला था। इनमें से 10 लोगों ने भोपाल में ही उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। इस साल फरवरी तक जिले में 6 लोगों के स्वाइन फ्लू के टेस्ट कराए गए हैं। इनमें से 5 पॉजीटिव पाए गए हैं, जबकि 2 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

कारणों का पता कर रहे हैं

^सिवनीमालवामें हुई युवक की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। भोपाल से जानकारी ली जा रही है। पिपरिया के वृद्ध को स्वाइन फ्लू का संदेह होने पर प्राइवेट अस्पताल से भोपाल रैफर किया गया है। विभाग उस पर नजर रखे हुए है। डॉ.एएलमरावी, सीएमएचओ होशंगाबाद

पिपरिया में भी मिला स्वाइन फ्लू का संदिग्ध रोगी

पिपरियामें भी स्वाइन फ्लू का संदिग्ध मरीज मिला है, जिसकी स्थिति गंभीर है। इसे गुरुवार सुबह गंभीर स्थिति में 108 एंबुलेंस से नर्मदा अस्पताल लाया गया था। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे भोपाल के लिए रैफर कर दिया गया है।