अर्द्धनारीश्वर शिवलिंग का होगा अभिषेक
होशंगाबाद| शिवरात्रिपर सेठानीघाट पर जलमंच से अर्द्धनारीश्वर शिवलिंग का अभिषेक होगा। जलमंच पर श्रद्धालु बैठ भी सकेंगे। यह जानकारी पत्रकारों को शिवार्चन समिति की ओर से आयोजित हो रहे कार्यक्रम के बारे में पं. सोमेश परसाई ने दी। उन्होंने बताया कि समिति इस दिन भजन भी आयोजित करेगी। साथ ही पं. पुष्कर परसाई के शिव पर प्रवचन भी होंगे। कार्यक्रम शाम 7 बजे से शुरू होगा।