- Hindi News
- 321 नदियों के पवित्र जल से भरा कलश करेगा आकर्षित
321 नदियों के पवित्र जल से भरा कलश करेगा आकर्षित
आज से
नदीमहोत्सव का चौथा आयोजन बांद्राभान संगम स्थल पर शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इस बार भी महोत्सव स्थल पर रेत से अखंड भारत की झांकी बनाई गई है। इस झांकी में बताया गया है कि भारत पहले कैसा था। भोपाल के कलाकार आनंद शर्मा, होशंगाबाद से आरती शर्मा, केशव कुमार यह झांकी बना रहे हैं। इसमें सभी प्रमुख नदियों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही झांकी के बीच में 321 नदियों से आए जल को कलश के रूप में रखा जाएगा। यहां आने वाले लोगों के लिए यह आकर्षण का केंद्र रहेगा।
दैनिकभास्कर के बैनर पर लिखें संदेश
नदीमहोत्सव में शामिल हो रहे लोगों के लिए दैनिक भास्कर ने अपना स्लोगन बैनर लगाया है। इस बैनर में लोग नर्मदा को प्रदूषण से बचाने के लिए स्लोगन लिख सकते हैं। इसमें लिखे जाने वाले उत्कृष्ट संदेश को नदियों को बचाने के लिए बनने वाले प्रस्ताव में शामिल किया जाएगा और नर्मदा समग्र को दिया जाएगा। तीन दिनों तक लोग यहां अपने संदेश लिख कर दे सकते हैं।
गन्नेऔर गेहूं से सजेगा महोत्सव का मंच
महोत्सवके लिए बन रहे मंच से इस बार जैविक खेती को भी बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए मंच के आसपास गेहूं के पौधे, बालियां सहित गन्ने रखे जाएंगे। इससे मंच सजाया जाएगा। मंच के माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाए, जिससे खेतों में रसायन नहीं जाएं और बाद में नर्मदा सहित अन्य नदियों को नुकसान नहीं हो। इस बार की महोत्सव की थीम भी रसायन से हो रहे नुकसान को लेकर है। तीन दिन तक मंथन में जो निष्कर्ष निकलेगा उसे शासन को दिया जाएगा।
ये विशेषज्ञ आएंगे
{सुभाषपालेकर जीरो बजट फार्मिंग
{पोपटराव पवार हिवरे बाजार महाराष्ट्र
{कृष्ण गोपाल व्यास जल विशेषज्ञ
{सुनील देशपांडे बंबू एक्सपर्ट
{आशीष गौतम गंगा समग्र
{नीलम सोलंकी पर्यावरणविद्
{श्रीपाल शाह फाउंडर एएसएएल अहमदाबाद
{सतीश शर्मा नंदू बाली नदी अलवर राजस्थान
{चतर सिंह एक्सपर्ट नारायण शास्त्री आर्गेनिक फार्मिंग
हेलिपेड से कार्यक्रम स्थल तक व्यवस्था
सीएमके आने को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। हेलिपेड पर एक दिन पहले ही जवान तैनात कर दिए गए हैं तो कार्यक्रम स्थल तक जगह-जगह सफाई की जा रही है और पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। यहां रात में भी पुलिस ने पैट्रोलिंग की और रिहर्सल भी की। एसपी आशुतोषप्रताप सिंह ने बताया कि प्रशासन और पुलिस की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। एक दिन पहले ही स्टाफ लगा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि 23 नवंबर को हेलिपेड पर मवेशी घुस आए थे जिस कारण सीएम का हेलीकाप्टर 5 मिनट तक हवा में रहा था।