सेमिनार प्रेजेंटेशन के जरिए दिया सीसीई
होशंगाबाद| शासकीयनर्मदा कॉलेज में एमएससी बीएससी दूसरे एवं चौथे सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को पहली बार सेमिनार पीपीटी प्रेजेंटेशन के जरिए सीसीई (समग्र सतत मूल्यांकन) दिया। इसके पहले सीसीई की लिखित परीक्षा होती थी। इस परीक्षा के बाद थ्योरी में 15 अंक जोड़े जाते हैं, जो मुख्य परीक्षा में भी जुड़ते हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ओएन चौबे ने बताया कि गुरुवार को कॉलेज में यह नया प्रयोग हुआ है। जिसमें गणित कामर्स के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
इससे छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ा है।
आने वाले समय में कॉलेज में ऐसे ही सीसीई लिया जाएगा। साथ ही बीयू को भी कॉलेज की इस नई एक्टिविटी से अवगत कराया जाएगा।