विदाई समारोह में हुआ पुरस्कार वितरण
होशंगाबाद| जासलपुरशासकीय हाईस्कूल में गुरुवार को सीनियर्स के विदाई समारोह पुरस्कार वितरण समारोह में बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। बच्चों ने सामूहिक नृत्य, गीत-कविता आदि की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संयुक्त संचालक नर्मदापुरम शिक्षा पीआर कोषे ने खेल गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर संकुल प्राचार्य र|ा जैन, प्राचार्य आरके गुप्ता ने कार्यक्रम और बच्चों की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन पूनम गढ़वाल ने किया।