पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल संचालकों ने की एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग

स्कूल संचालकों ने की एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर | होशंगाबाद

सिवनीमालवाके एक प्राइवेट स्कूल संचालक से दो बार हुई मारपीट के बाद निजी स्कूल लामबंद हो गए हैं। स्कूल संचालक से मारपीट करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई और आंदोलन के दौरान स्कूलों में विशेष सुरक्षा देने की मांग एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल डायरेक्टर्स ने सोमवार को कलेक्टर से की है।

एसोसिएशन के सदस्यों ने एबीवीपी के आंदोलन 7 फरवरी को सिवनीमालवा के स्कूल में छात्राओं से हुई गलत हरकत और विवाद करने वाले सदस्यों पर मामला दर्ज नहीं किए जाने की बात बताई। प्राइवेट स्कूल संचालकों ने कलेक्टर को बताया कि जिन लोगों ने स्कूल संचालक प्रवीण अवस्थी से मारपीट की उन्हें छोड़कर पुलिस ने स्कूल संचालक को ही गिरफ्तार किया है। रविवार को स्कूल संचालक से मारपीट करने वालों की खोजबीन भी अब तक नहीं की गई है। ज्ञापन देने पहुंचे स्कूल संचालक अरुण शर्मा, आशीष चटर्जी, शिव भारद्वाज, राजेंद्र दुबे, राजेश दुबे, राकेश देवास्कर, ललित सोनी, नसीम गनी, राकेश दुबे, अभिषेक दुबे, मोहनलाल गौर, रविशंकर राजपूत ने कलेक्टर से कहा कि हम प्रशासन की बातें मानकर काम कर रहे हैं। इस कारण आप असमाजिक तत्वों पर कार्रवाई कर सुरक्षा प्रदान करें।

बाद में स्कूलों ने कहा कि आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो हम अपने स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग करते स्कूल संचालक।

एबीवीपी ने पुलिस को वीडियो रिकार्डिंग सौंपी

एबीवीपीने स्कूल संचालक के खिलाफ पुलिस को आंदोलन के दिन हुई घटना की वीडियो रिकार्डिंग दी है। वहीं यह भी कहा कि स्कूल संचालक ने शांतिपूर्वक किए जा रहे आंदोलन को बिगाड़ने के लिए स्कूल में गुंडे पहले से ही तैयार करके रखे हुए थे। परिषद के संगठन मंत्री शिव पंडित ने बताया कि आंदोलन के दिन स्कूल में छात्राओं के साथ किसी भी प्रकार की हरकत किसी भी सदस्य ने नहीं की।