- Hindi News
- विस्थापितों को रोजगार से जोड़ने की कोशिश
विस्थापितों को रोजगार से जोड़ने की कोशिश
होशंगाबाद| सतपुड़ाटाइगर रिजर्व क्षेत्र के विस्थापितों को रोजगार से जोड़ने और सुविधाएं देने के लिए सोमवार को कलेक्टोरेट के रेवा सभा कक्ष में बैठक हुई। इसमें कलेक्टर संकेत भोंडवे ने कहा कि पात्रता अनुसार हर विस्थापित को एनजीओ सुविधाएं दिलाएं। उन्होंने आदिवासी विस्थापितों को मुर्गीपालन, बकरी पालन सहित रोजगार के विभिन्न साधनों गतिविधियों से जोड़ने की बात कही। उनके बच्चों की शिक्षा-दीक्षा, स्वास्थ्य सुविधा को लेकर अच्छा काम करने को भी कहा। बैठक में वनमंडलाधिकारी एके मिश्रा तथा विभिन्न तहसीलों के तहसीलदार भी मौजूद थे।