- Hindi News
- डॉ. सैयदना के जन्मदिवस पर स्वच्छता का संदेश
डॉ. सैयदना के जन्मदिवस पर स्वच्छता का संदेश
होशंगाबाद| बोहरासमाज के धर्मगुरु डॉ. सैयदना के जन्म दिवस के अवसर पर मंगलवारा स्थित बोहरा मस्जिद से बोहरा समाज के लोगों ने जुलूस निकाला। जुलूस मस्जिद से शुरू होकर मेनबोर्ड स्कूल, सराफा चौक, हलवाई चौक, ताराअहाता, मंगलवारा होता हुआ वापस मस्जिद में पहुंचा। इस दौरान जुलूस में स्वच्छता का संदेश देने के लिए एक झांकी चल रही थी, जिसमें समाज के लोग सफाई करते हुए दिख रहे थे। जुलूस का जगह-जगह स्वागत किया गया।