डाटा एंट्री आॅपरेटर की भर्ती खुली
होशंगाबाद| आयुक्तनर्मदापुरम संभाग में डाटा एंट्री आॅपरेटर पद के लिए उम्मीदवारों से 23 फरवरी तक आवेदन मांगे गए हैं। उपायुक्त विकास मनोज तिवारी ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति अपने आवेदन कमिश्नर नर्मदापुरम संभाग कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
इस पद के लिए मासिक मानदेय 10 हजार रुपए निर्धारित है। आवेदक की आयु 1 जनवरी 2014 को 25 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक को स्नातक परीक्षा 60 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण होना जरूरी है। साथ ही कम्प्यूटर संचालन में डिप्लोमा दक्षता होनी आवश्यक है।
पहले गुड न्यूज़