पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पचमढ़ी में पांच डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान

पचमढ़ी में पांच डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद| हिलस्टेशन पचमढ़ी में सोमवार को न्यूनतम तापमान में 5.0 डिग्री की गिरावट आई है। यहां तापमान 6.0 डिग्री पहुंच गया है। एक दिन पूर्व हुई बारिश और ठंडी हवा के कारण यह स्थिति बनी है। लेकिन दिन में तेज धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान 1.0 डिग्री बढ़ गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री पर पहुंच गया।



, जो एक दिन पहले 25.0 डिग्री था। पचमढ़ी में बारिश के बाद भी बादल छाए हुए हैं।

इधर, होशंगाबाद में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री से कम होकर 26.1 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री से कम होकर 12.0 डिग्री पहुंच गया। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के दिलीप सिंह गौर ने बताया कि मप्र में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके कारण रात में बादल छा सकते हैं। यदि मौसम बिगड़ा तो संभाग में हल्की बारिश हो सकती है। रविवार को हिल स्टेशन पचमढ़ी और उसके आसपास 12.0 मिमी बारिश हो चुकी है।