पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिटर्न में अव्वल, प्रैक्टिकल में सैकड़ों विद्यार्थी एक साथ फेल

रिटर्न में अव्वल, प्रैक्टिकल में सैकड़ों विद्यार्थी एक साथ फेल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईटीआईके दूसरे सेमेस्टर के सैकड़ों छात्रों के सब्जेक्ट बेक होने से उन्हें निराशा हाथ लगी है। लिखित परीक्षा में प्रथम श्रेणी लाने वाले फिटर और वेल्डर ब्रांच के विद्यार्थी प्रैक्टिकल में फेल हो गए हैं। बाकी ट्रेड में ओएमआर सीट पर हुई लिखित परीक्षा में सैकड़ों स्टूडेंट्स को झटका लगा है। अब छात्रों ने निजी आईटीआई संचालक द्वारा कापियां खुलवाने और रिजल्ट की जांच करवाने की मांग को लेकर संचालनालय को पत्र लिखे हैं। साथ ही छात्रों ने एसडीएम को भी एक ज्ञापन सौंपा है। इटारसी की विजयलक्ष्मी आईटीआई के 316 में से 222, वर्धमान आईटीआई के 206 में से 150, आईटीआई के 84 में से 38, चांदोन की विश्व भारती आईटीआई के 61 में से 53 छात्र दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा में बेक लगने से रुक गए हैं। जिले में दो सरकारी 8 निजी आईटीआई हैं। सरकारी में कटआफ ज्यादा होने से छात्रों को प्रवेश नहीं मिल पाता।

विश्लेषण कर रहे हैं

^आईटीआईका रिजल्ट डाउन हुआ है, यह चिंता का विषय है। कारणों का विश्लेषण किया जा रहा है। प्रैक्टिकल में फेल होने के कारणों का संस्थावार डाटा जुटाकर विश्लेषण किया जाएगा। आरकेद्विवेदी, संसंकौ विकास संचालनालय

छात्र बोले-समय नहीं मिला

आईटीआईके छात्र सूरज चौरे, शांति उइके, संदीप चौधरी ने बताया कि प्रैक्टिकल में उन्हें जॉब वर्क के लिए 8 घंटे का समय मिलना था, जो नहीं दिया गया। जिसके कारण वे अपना प्रदर्शन नहीं कर सके। वहीं, कुछ छात्रों का परीक्षा केंद्र अन्य शहरों में था।



अमन चौरे, सुमित, वैभव सोनवने ने बताया कि निजी आईटीआई के स्टूडेंट्स को होशंगाबाद और बुधनी के सरकारी आईटीआई में परीक्षा केंद्र दिया गया जो स्टूडेंट्स के लिए परेशानी का कारण बना।

शासकीय आईटीआई इटारसी

वेल्डर|36विद्यार्थियोंमें से 20 प्रेक्टिकल और आप्शनल पर्चे में फेल हो गए।

विश्वभारतीआईटीआई चांदौन

इलेक्ट्रिशियन|19में 15 प्रेक्टिकल और आप्शनल पर्चे में फेल

फिटर|42में 38 प्रेक्टिकल और आप्शनल पर्चे में फेल

एजुटेकआईटीआई होशंगाबाद

फिटर|21में 19 प्रेक्टिकल और आप्शनल पर्चे में फेल

कोपा|25में 20 प्रेक्टिकल और आप्शनल पर्चे में फेल

विजयलक्ष्मी आईटीआई

फिटर|126में 96 प्रेक्टिकल परीक्षा में फेल, 28 स्टूडेंट्स के थ्योरी में ग्रेड के अंक लेकिन प्रेक्टिकल में फेल

इलेक्ट्रीशियन|190में 126 प्रेक्टिक और आप्शनल पर्चे में फेल

वर्धमानआईटीआई

फिटर|82में63 प्रेक्टिकल में फेल

इलेक्ट्रीशियन|124में87 प्रेक्टिकल और आॅप्शनल पर्चे में फेल

मेकलसुताआईटीआई

इलेक्ट्रीशियन|84में 38 प्रेक्टिकल और आप्शनल पर्चे में फेल