पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में हल हो गईं 97% शिकायतें

शिविर में हल हो गईं 97% शिकायतें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्युतवितरण कंपनी द्वारा सोमवार को पीपल मोहल्ला सब स्टेशन पर दोपहर 11 बजे से 3 बजे तक विद्युत सेवा शिविर लगाया गया। जिसमें 97 फीसदी शिकायतों का तुरंत निराकरण किया गया। कंपनी के मैनेजर टाउन विशाल उपाध्याय ने बताया शिविर में 38 आवेदन आए थे, जिनमें से 36 का मौके पर निराकरण कर दिया गया। शेष दो के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। इन 38 में से 10 आवेदन मीटर टेस्टिंग और मीटर बदलने से संबंधित थे। वहीं 26 शिकायतें बढ़े हुए बिल को लेकर थीं। एलटी एक्सटेंशन और स्टे वायर की शिफ्टिंग के मामले पेंडिंग हैं।

जिले में अन्य जगह भी लगाए जाएंगे शिविर

उपमहाप्रबंधक कार्यालय के अनुसार सोमवार को शहर सहित पथरौटा सबस्टेशन पर भी विद्युत सेवा शिविर का आयोजन किया गया। अब होशंगाबाद, पिपरिया, बाबई, पचमढ़ी, डोलरिया, सिवनीमालवा सहित अन्य जगह भी शिविर लगेगा।

पीपल मोहल्ला में निवारण शिविर में शिकायत दर्ज कराते उपभोक्ता।

किसानों ने शिविर में नहीं दिखाई रुचि

कंपनीको शिविर से वसूली की उम्मीद थी, लेकिन किसानों द्वारा शिविर में रुचि नहीं दिखाए जाने को लेकर शिविर में बकाया का एक पैसा भी नहीं आया। शिविर में बिल और मीटर सहित कुल 11 प्रकार की शिकायतें और उनके निराकरण की योजना थी। इसके अंतर्गत बकाया के कारण काटे गए कनेक्शनों को पैसा जमा कर फिर से चालू करवाना और शत प्रतिशत बकाया राशि वाले हटाए गए ट्रांसफार्मर के बकायादारों से वसूली होते ही ट्रांसफार्मर स्थापित करना भी शामिल था। लेकिन शिविर में एक भी बकायादार पैसों को जमा करने के लिए नहीं पहुंचा।

विद्युत सेवा शिविर