पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रत्येक तंबु में रुकेंगे आठ अतिथि

प्रत्येक तंबु में रुकेंगे आठ अतिथि

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
1 दिन शेष

13फरवरी से शुरू हो रहे अंतराष्ट्रीय नदी महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। महोत्सव के लिए सभा हाल और तंबुओं के आवास बन गए हैं, तो जल आपूर्ति व्यवस्था का काम जारी है। खास बात यह है कि महोत्सव के लिए बनाए गए तंबुओं के आवास सभी अतिथियों के लिए नहीं होंगे। बल्कि इन्हें महिला अतिथियों और वीआईपी को ही आवंटित किया जाएगा। इसके अलावा दो आवास वीवीआईपी के लिए भी होंगे।

महोत्सव की आवास व्यवस्था की जानकारी देते हुए नर्मदा समग्र के प्रबंधक अशोक पाटीदार ने बताया कि संगम स्थल पर जो 24 आवास बनाए गए हैं, उनमें से 12 महिला अतिथियों और 12 वीआईपी के लिए होंगे। इनमें से हर आवास में 8 बेड होंगे।

नदी महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है।

बांद्राभान में रुकेंगे अन्य अतिथि

महिलाओंऔर वीआईपी के अलावा अन्य अतिथि तथा आयोजन से जुड़े नर्मदा समग्र के कार्यकर्ताओं के ठहरने की व्यवस्था बांद्राभान गांव में देवल मंदिर एवं अन्य धर्मशालाओं में की गई है। श्री पाटीदार ने बताया कि 12 फरवरी की शाम तक सभी प्रतिनिधिमंडल, अतिथि एवं कार्यकर्ता बांद्राभान जाएंगे।