- Hindi News
- जल योजना की डीपीआर में दर्ज नहीं कनेक्शन जोड़ने का काम
जल योजना की डीपीआर में दर्ज नहीं कनेक्शन जोड़ने का काम
{नपा सीएमओ ने ठेकेदार को एक माह का समय और दिया
{ठेकेदार का कहना अनुबंध के अनुसार मैंने पूरा काम कर दिया
सिटीरिपोर्टर|होशंगाबाद
घर-घरनर्मदा जल सप्लाई योजना में देरी हो रही है। अभी सभी टंकियों से नर्मदा जल सप्लाई नहीं हो पा रहा है। इसका कारण यह है कि नर्मदा जल योजना के लिए बनी डीपीआर में टंकी से नल कनेक्शन जोड़ने का काम लिखा ही नहीं गया था। इस कारण अब टंकी से नल कनेक्शन जोड़ने में देरी हाे रही है। अभी अमर चौक और सदर बाजार की टंकी में ही पानी पहुंच पाया है, बाकी टंकियों में जुड़ने में समय लगेगा। हालांकि काम को पूरा कराने के लिए सीएमओ ने अब ठेकेदार को एक माह का समय दिया है।
नर्मदा जल योजना के लिए 24 करोड़ रुपए का काम हो गया है। लोग अभी घरों में नर्मदा जल आने का इंतजार ही कर रहे हैं। डीपीआर में जो काम लिखा था, वह तो ठेकेदार ने कर दिया है, इसके बाद भी योजना का काम पूरा नहीं हो सका है। अभी टंकी से कनेक्शन नहीं हो पाया है। योजना का काम पूरा होने के बाद ठेकेदार ने पूरे भुगतान की मांग की, लेकिन नपा ने यह कहते हुए अभी एक करोड़ 80 लाख रुपए नहीं दिए हैं कि जब तक पाइपलाइन से कनेक्शन नहीं जुड़ जाते तब तक भुगतान होना संभव नहीं है। हालांकि ठेकेदार का तर्क है कि जो काम लिखा था, वह पूरा कर दिया है। नल कनेक्शन जोड़ने का काम डीपीआर में शामिल नहीं है।
डीपीआर में कमी रह गई
^नर्मदाजल सप्लाई के लिए बनाई गई डीपीआर में यह त्रुटि रह गई है, इस कारण कनेक्शन जोड़ने में परेशानी रही है। एक माह के अंदर पूरा काम कर सभी जगह जल सप्लाई होने की उम्मीद है। पवनसिंह, सीएमओ होशंगाबाद
टंकी से नल कनेक्शन जोड़ने का काम डीपीआर में नहीं होने के कारण आम लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है। लोगों को वैसे ही योजना एक साल देरी से मिली और अब फिर इंतजार करना पड़ेगा। अभी भी यदि समय पर काम हो गया तो ठीक है नहीं हो इंतजार का समय और बढ़ सकता है।
एक माह का इंतजार बढ़ा
ठेकेदार पर दबाव
इसमामले में डीपीआर बनाने वाली कंपनी की गलती रही और अब ठेकेदार पर यह दबाव है कि वह पूरा काम करके दे, हालांकि नपा की भी यह जिम्मेदारी है कि वह कैसे भी हो इस काम को पूरा कराए। ठेकेदार को अभी नपा से पैसा लेना है और वह धीरे-धीरे काम कर रहा है।
चूक कपंनी ने की
नर्मदाजल के लिए 2010 में डीपीआर बन रही थी। इस डीपीआर के लिए कंपनी से काम कराया गया था। कंपनी ने नपा परिषद और नपा अधिकारियों को बताया नहीं और यह काम शामिल किए बना ही डीपीआर बना दी। डीपीआर के आधार पर काम शुरू हो गया और अब यह स्थिति बन गई।
इस माह के अंत तक पहुंचेगा नर्मदा जल
नर्मदाजल की टंकी से नल कनेक्शन जोड़ने का काम धीरे-धीरे ही चल रहा है। अभी 5 टंकियों से पाइपलाइन जोड़ी गई है। रसूलिया की टंकी से कनेक्शन नहीं हो पा रहा है। इससे वहां देरी से पानी पहुंचने की संभावना है। दशहरा मैदान, हाऊसिंग बोर्ड, मालाखेड़ी, ग्वालटोली में पानी की टंकियों से नर्मदा जल इस माह के अंत तक पहुंचने की उम्मीद है।