- Hindi News
- यूथ फेस्टिवल के लिए कॉलेजों में चल रही तैयारियां
यूथ फेस्टिवल के लिए कॉलेजों में चल रही तैयारियां
होशंगाबाद. शहरके दोनों शासकीय कॉलेजों में यूथ फेस्टिवल को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार दोनों कॉलेजों में होने वाले फेस्टिवल का हिस्सा बनने के लिए छात्र-छात्राएं खुद ही आगे रहे हैं। दोनों कॉलेजों में इस बार मंगलवार से यूथ फेस्टिवल की शुरुआत हो जाएगी। होमसाइंस कॉलेज की प्राचार्य डॉ.कामिनी जैन ने बताया कि मंगलवार 23 सितंबर से यूथ फेस्टिवल की शुरुआत हो जाएगी। इसकी जिम्मेदारी गर्ल्स कॉलेज में डॉ.श्रुति गोखले, डॉ.रश्मि श्रीवास्तव, डॉ.इंदिरा वर्मन और वैशाली लाल को सौंपी गई है। इधर नर्मदा कॉलेज के प्राचार्य डॉ.ओएन चौबे ने बताया कि यूथ फेस्टिवल को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसका प्रभार डॉ.आशा ठाकुर को सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार से कार्यक्रम की शुरुआत कर दी जाएगी।