जिले को बनाएंगे क्राइम फ्री- एसपी
होशंगाबाद. क्राइमफ्री जिले के रूप में होशंगाबाद की पहचान बने, यही सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हर काम को प्लानिंग के तहत किया जाएगा। आपसी सामंजस्य बनाकर बड़े से बड़े काम को आसान बनाया जा सकता है। यह कहना है होशंगाबाद जिले के नवागत एसपी आशुतोष प्रताप सिंह का। एसपी ने शनिवार को दैनिक भास्कर से चर्चा के दौरान कहा कि होशंगाबाद में आमद देने के साथ ही घटित हो चुके अपराधों का आकलन किया जाएगा। सितंबर माह के आखिरी सप्ताह तक जिला मुख्यालय में आमद देने की बात एसपी ने कही है। 2010 के आईपीएस अधिकारी श्री सिंह भोपाल में एएसपी के रूप में कार्य कर रहे हैं। नवागत एसपी के सामने सबसे कई बड़ी चुनौतियां होंगी।