- Hindi News
- नहीं होगी वोटिंग, निर्विरोध चुने जाएंगे सह.बैंक संचालक
नहीं होगी वोटिंग, निर्विरोध चुने जाएंगे सह.बैंक संचालक
{ समूह के लिए होशंगाबाद, हरदा जिलों के छह विकासखंडों से एक-एक उम्मीदवार मैदान में है। जबकि चार विकासखंडों के रिक्त पदों पर पात्र सदस्यों में से सह संयोजन 24 सितंबर को होगा। { समूह में दोनों जिलों की समितियों में से दो संचालक होंगे। जिसके लिए चार उम्मीदवार मैदान में थे लेकिन शनिवार को दो ने नाम वापस ले लिया है। { समूह से दोनों जिलों की सहकारी साख समितियों से एक संचालक होगा। दो उम्मीदवार मैदान में थे लेकिन दोनों ने नाम वापस ले लिया है।
अब इसलिए नहीं होगी वोटिंग
समूह ‘ख’ से ये होंगे मंडल में
अशोकलक्ष्मी नारायण हेमराज सिंह पन्नालाल पटेल ने आखरी दिन नाम वापस ले लिए। इसलिए इस समूह से भरतसिंह सबल सिंह और गोपालशरण दयाराम चौरसिया संचालक होंगे।
समूह ‘ग’ अंतिम दिन हुआ रिक्त
इससमूह से मनीष कुमार पाण्डे संजय श्रवण दीवान के फार्म पात्र पाए गए थे। लेकिन दोनों की नाम वापसी के बाद यह समूह रिक्त हो गया है। यहां एक ही राजनीतिक दल के दो नाम होने से यह स्थिति बनने की चर्चा है।
समूह ‘क’ से ये होंगे संचालक मंडल में
सिवनीमालवाविकासखंड से रामचंद्र मोहनलाल लोवंशी, बनखेड़ी से अनिल कुमार गोपाल प्रसाद, टिमरनी से संतोष बाबूलाल पाटिल, खिरकिया से सुशीला बाई सूरतसिंह, पिपरिया से मालकसिंह हाकमसिंह पटेल, होशंगाबाद से पीयूष भवानीशंकर शर्मा होंगे।
नगर संवाददाता. होशंगाबाद
संचालक मंडल चुनाव में अब वोटिंग की जरूरत नहीं होगी। निर्विरोध संचालक चुने जाएंगे। यह कार्रवाई 24 सितंबर को रिटर्निंग अधिकारी की अध्यक्षता में होगी। यह स्थिति शनिवार को समूह ‘ख’ और ‘ग’ से दो-दो उम्मीदवारों द्वारा फार्म वापस लेने से बनी है। रिटर्निंग अधिकारी केके द्विवेदी ने बताया कि निर्विरोध संचालकों की घोषणा 24 सितंबर को होगी। 25 सितंबर को निर्विरोध चुने गए संचालकों का सम्मेलन होगा। इसी सम्मेलन में समूह ‘क’ और ‘ग’ के रिक्त पदों पर सह संयोजन की कार्रवाई चुने गए संचालकों द्वारा की जाएगी। इसके बाद 30 सितंबर को जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होगा।
चार उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस लेने से बनी ऐसी स्थिति
जिला सहकारी बैंक चुनाव