होशंगाबाद. मुनिविश्वामित्र के साथ श्रीराम और लक्ष्मण वन पहुंचे। राम और लक्ष्मण ने राक्षसों का संहार कर मुनियों को उनके आतंक से मुक्त कराया। भगवान श्रीराम ने राक्षसी ताड़का का वध किया। शनिवार को सेठानीघाट पर चल रहे रामलीला महोत्सव के तीसरे दिन कलाकारों ने इसी प्रसंग को मंचित किया।