महिलाओं पर बढ़ते दबाव का चित्रण किया
होशंगाबाद. जिलास्तरीय युवा उत्सव के अंतर्गत शनिवार को शहर के निजी कॉलेज में एकांकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत एकांकी ने बाजी मार ली। छात्राओं ने महिलाओं पर बढ़ते अपराधों को लेकर एकांकी प्रस्तुत की थी। एकांकी में मुख्य किरदार निभाने वाली पूर्वी जैन ने बताया कि इस नाटक के जरिए उन्होंने समाज में महिलाओं पर बढ़ते पारिवारिक दबाव का चित्रण किया है। प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर एनईएस कॉलेज रहा। तीसरे स्थान पर नर्मदा कॉलेज के स्टूडेंट्स द्वारा भ्रूण हत्या को लेकर तैयार की गई एकांकी रही। स्किट में प्रथम स्थान शासकीय एमजीएम कॉलेज इटारसी ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर होमसाइंस काॅलेज की प्राचार्य डॉ.कामिनी जैन मौजूद थीं।