पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंकों में छुट्टियां, सात दिन नहीं होगा लेनदेन

बैंकों में छुट्टियां, सात दिन नहीं होगा लेनदेन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अक्टूबर का पहला सप्ताह छुट‌्टियों भरा होगा। सप्ताह में बैंकों में 7 दिनों की छुट्टी है। जिसमें से 2 दिन इंटरनल वर्क, 2 गजटेड हॉलीडे, 2 वीकेंड और 1 त्योहारी छुट्टी है। सरकारी कार्यालयों में 2 से 6 अक्टूबर तक छुट्टियां हैं। बीच में एक दिन शनिवार को ऑफिस लगेगा, लेकिन इसके लिए भी कई कर्मचारियों ने एक दिन का अवकाश पहले से ही ले लिया है। इन अवकाशों को देखते हुए लोगों को अपने काम सोमवार-मंगलवार तक पूरे करने होंगे। वरना दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है।

बैंकों ने 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को हॉफ ईयरली क्लोजिंग की घोषणा की है। इन दोनों दिन बैंक तो खुले होंगे, लेकिन कर्मचारी आंतरिक लेखा-जोखा में व्यस्त रहेंगे। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और 3 को दशहरा की छुट्टी होगी। 4 अक्टूबर को शनिवार होने से हाॅफ डे होगा। 5 अक्टूबर को रविवार और 6 अक्टूबर को बकरीद की छुट्टी रहेगी। इस तरह 7 दिन बैंक लगातार बंद रहेंगे।

एटीएम के कैश में हो सकती है कमी

बैंकोंमें अवकाश और त्योहारी सीजन के कारण एटीएम में भी कैश की कमी हो सकती है। हालांकि बैंक अधिकारियों का कहना है कि इस दौरान एटीएम में कैश में कमी नहीं आएगी। एसबीआई के ब्रांच मैनेजर अनिल कुमार लांजेवार बताते हैं कि एसबीआई की शाखाओं में 30 सितंबर को क्लोजिंग का काम होगा। 2, 3, 5 और 6 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। एक दिन काम होगा। इससे ज्यादा दिक्कतें नहीं आएगी।

30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक नहीं होगा काम

त्योहार