पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होशंगाबाद ने जीती रामसत्ता स्पर्धा

होशंगाबाद ने जीती रामसत्ता स्पर्धा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहपुर| सिलपटीगांव में मां खेड़ापति मेले के दौरान हुई रामसत्ता प्रतियोगिता में होशंगाबाद जिले के तीन भजन मंडलों ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। मेले में शुक्रवार देर रात हुए फाइनल में हरिओम मंडल रंढाल ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस मंडल को 12 हजार का नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं दूसरे स्थान पर विनीत मंडल बाबई एवं तीसरे स्थान पर धाबा कला मंडल होशंगाबाद रही।



प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार 9 हजार एवं तृतीय पुरस्कार 7 हजार रुपए रखा गया था।

इसके अलावा अन्य पुरस्कार भी 11 स्थानों पर रहने वाले भजन मंडलों को दिए गए। पुरस्कार वितरण के दौरान विधायक सज्जन सिंह उइके ने सभी भजन मंडलों का आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. कैलाश विनय भोपाल ने की। देर रात हुए समापन में अन्य लोगों के अलावा मेला समिति के लोग मौजूद थे।