पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवोदय प्रवेश परीक्षा

नवोदय प्रवेश परीक्षा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
575 विद्यािर्थयों ने दी नवोदय की परीक्षा

सुबह 11 से 1.30 बजे तक हुई प्रवेश परीक्षा, दो स्कूलों को बनाया था परीक्षा केंद्र

नवोदयविद्यालय की कक्षा पांचवीं में उपलब्ध 80 सीटों पर दाखिला लेने के लिए जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के 8 हजार 529 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था। शनिवार को सुबह 11 से 1.30 बजे तक आयोजित प्रवेश परीक्षा में स्टूडेंट्स ने सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, एप्टीट्यूट सहित गणित, अंग्रेजी और विज्ञान विषय के प्रश्नों के उत्तर लिखे। शहर में प्रवेश परीक्षा के लिए बॉयज हायर सेकंडरी और गर्ल्स हायर सेकंडरी दो स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। गर्ल्स स्कूल में 375 में से 325 और बॉयज स्कूल में 354 में से 250 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए। अंडर एज होने के कारण 5 आवेदन निरस्त भी किए गए। जिला शिक्षा कार्यालय से आरके वैद्य ने स्कूल पहुंचकर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

सुबह और दोपहर में लगाना पड़ा स्कूल

नवोदयकी परीक्षा के चलते गर्ल्स और बॉयज स्कूल के समय में फेरबदल करना पड़ा। विभाग से आदेश नहीं होने के कारण छुट्‌टी की घोषणा नहीं की जा सकी। प्राचार्य इंद्राणी सिकरवार ने बताया कि मिडिल विभाग की कक्षाएं सुबह 7.30 से 11 बजे तक लगाई गईं वहीं हाई और हायर सेकंडरी की कक्षाएं दोपहर 2 बजे से लगाना पड़ीं।

जाम के कारण हो गई देर

ग्रामरायपुर की छात्रा रानू बाई और प्रेमलता को प्रवेश परीक्षा देने के लिए बॉयज स्कूल के परीक्षा केंद्र पर आना था। परीक्षा देने के लिए छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ सुबह 9 बजे घर से निकली थीं। पुलिया पर लगे जाम में बस फंस जाने के कारण छात्राएं परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुंच सकीं। इधर गर्ल्स स्कूल में एक छात्रा के प्रवेश पत्र में सेंटर स्पष्ट उल्लेख नहीं होने के कारण वह होशंगाबाद पहुंच गई और समय पर परीक्षा में शामिल नहीं हो सकी।

नवोदय की प्रवेश परीक्षा देते विद्यार्थी।