पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों को बताएंगे सब्जी की खेती के गुर

किसानों को बताएंगे सब्जी की खेती के गुर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद| संभागके किसानों को फल, फूल और सब्जी की फसलों की खेती का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए होमसाइंस कॉलेज में 27 28 फरवरी को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में बैतूल, हरदा और होशंगाबाद के वे किसान शामिल होंगे, जो पहले से फल- फूल सब्जी की फसल लेते हैं। इस दौरान प्रदर्शनी लगाई जाएगी तथा संगोष्ठियां भी होंगी।

किसानों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण और संगोष्ठी को लेकर शनिवार को कलेक्टर संकेत भोंडवे ने कृषि और हार्टिकल्चर डिपार्टमेंट के अधिकारियों की बैठक होमसाइंस कॉलेज में ली। उप संचालक हार्टिकल्चर एसएस खान ने बताया कि किसानों को विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी। जो किसान संभाग में पाॅली हाऊस संचालित कर रहे हैं, उन्हें इसकी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। वानिकी के क्षेत्र में प्रयाेग की जाने वाली आधुनिक नई तकनीकों से भी किसानों को अवगत कराया जाएगा। श्री खान ने बताया कि 1 मार्च को प्रशिक्षण का समापन किया जाएगा।