एक जिलाबदर
होशंगाबाद| चुनावको ध्यान में रखते हुए आदतन अपराधी हेमंत रघुवंशी निवासी रघुवंशीपुरा सोहागपुर को एक साल के लिए जिलाबदर किया है। यह कार्रवाई कलेक्टर संकेत भोंडवे ने की है।
जिपंसीईओ नोडल अधिकारी नियुक्त
होशंगाबाद| कलेक्टरसंकेत भोंडवे ने जिला पंचायत सीईओ अभिजीत अग्रवाल को उप सरपंच, अध्यक्ष उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही कलेक्टर ने उप सरपंच निर्वाचन के लिए संबंधित एसडीएम को सक्षम प्राधिकारी नियुक्त किया है।