होशंगाबाद| जवाहर नवोदय विद्यालय पवारखेड़ा में प्रवेश के लिए परीक्षा शनिवार को हुई। इस बार 7036 विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी। यह संख्या पिछले साल की तुलना में लगभग दोगुनी है। नवोदय की कक्षा 6वीं में प्रवेश लिए 8527 विद्यार्थियों ने फार्म भरे थे। लेकिन 1451 विद्यार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।
पात्रता हासिल करने वाले बच्चों को अगले सत्र से नवोदय की कक्षा छठी की 80 सीटों पर प्रवेश मिलेगा। लेकिन विद्यार्थियों की डगर आसान नहीं होगी, क्योंकि हर एक सीट के लिए करीब 88 विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा होगी। इधर, जिले के 21 केंद्रों पर सुबह 11.30 से दोपहर 1.30 बजे तक परीक्षा हुई थी। परीक्षा केंद्रों पर बड़ी संख्या में अभिभावक भी आए थे। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा।
प्रवेश पत्र होने और नवोदय की सूची में उनका नाम नहीं होने से बच्चे परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए। इसे लेकर विद्यार्थी लगातार शिक्षकों से शिकायत करते रहे।