पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल बंद कराने फूल देकर दिखाई गांधीगिरी

स्कूल बंद कराने फूल देकर दिखाई गांधीगिरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद। प्राइवेट स्कूलों में निजी प्रकाशकों की पुस्तकों को चलाने के विरोध में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गांधीगिरी दिखाकर स्कूलों को बंद कराया। सुबह 7 बजे से स्कूलों में पहुंचकर परिषद के सदस्यों ने संचालकों से स्कूल बंद करने की अपील की। जिन स्कूलों में संचालकों ने विरोध किया, उन्हें परिषद के सदस्यों ने फूल देकर शांतिपूर्वक बंद करने को कहा।
इस दौरान शहर के पांच से अधिक स्कूलों में संचालकों के साथ परिषद के सदस्यों का विवाद भी हुआ। रसूलिया स्थित सेंट चा‌र्ल्स स्कूल के संचालकों ने स्कूल बंद करने से मना कर दिया। इसे लेकर जब विवाद बढ़ने लगा, तो स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। यहां पुलिस अधिकारियों ने जोर जबरदस्ती करने के लिए परिषद के सदस्यों को मना किया, लेकिन परिषद के सदस्य स्कूल बंद किए बिना जाने को तैयार नहीं थे।
इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ तीखी-नोकझोंक भी हुई। बाद में स्कूल बंद करना ही पड़ा। स्कूल बंद कराने के बाद परिषद के सदस्य संगठन मंत्री शिव पंडित के नेतृत्व में कलेक्टोरेट पहुंचे और एसडीएम को कलेक्टर के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।