होशंगाबाद। फरवरी महीने के पहले सप्ताह में शनिवार को पहली बार हिल स्टेशन पचमढ़ी में तेज धूप रही। जिसके कारण अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री पर पहुंच गया। इसके पहले फरवरी माह में पचमढ़ी में अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री के आसपास रहा है। जबकि होशंगाबाद में अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट आई है।
स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शुक्रवार को होशंगाबाद में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई थी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री रहा था, जो शनिवार को 30.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री था, जो शनिवार को बढ़कर 13.6 डिग्री हो गया। इधर, हिल स्टेशन पचमढ़ी में अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री से बढ़कर 27.5 डिग्री पर पहुंच गया है। इस सप्ताह में पचमढ़ी में अधिकतम तापमान में पहली बार एक दिन में 3.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
पचमढ़ी में हवा की दिशा भी बदल गई है। पहले उत्तर-पूर्वी हवा चल रही थी, जो अब दक्षिण-पूर्वी चल रही है। जिसके कारण तापमान में बढ़ोतरी हो गई है। यहां न्यूनतम तापमान भी 11.0 डिग्री से बढ़कर 11.6 डिग्री पहुंच गया।