पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरती ने दी इंदौर की दिव्या को पटकनी

आरती ने दी इंदौर की दिव्या को पटकनी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामजीबाबा मेले में शनिवार को हुआ दंगल, शाम 6 बजे तक चली प्रतियोगिता

होशंगाबाद।
संत शिरोमणि रामजीबाबा मेले में होने वाले कार्यक्रम के तहत शनिवार को कुश्ती के मुकाबले हुए। दंगल में पुरुषों के साथ-साथ महिला पहलवानों ने भी दम दिखाया। इंदौर की पहलवान दिव्या राय और होशंगाबाद की आरती कीर के बीच हुई कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। कशमकश भरे इस मुकाबले में आरती कीर ने दिव्या काे हरा दिया। दंगल एसएनजी ग्राउंड में दोपहर 3 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चला।
पुरुष पहलवानों में इटारसी के नकुल, मालाखेड़ी के पारस, जर्रापुर के राजकुमार, सीहोर के मोहन, विशाल यादव, वीरु, सुमित यादव, नीलेश जाटव, बुधनी के इरफान, हरसूद के खुरसीद, हरदा के रज्जन पहलवान ने अपनी-अपनी कुश्ती जीती। दंगल में कुल 27 पहलवानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अतिथियों पार्षद मुन्ना ग्वाला, हिंद केसरी साउथ एशिया गोल्ड मेडलिस्ट राजकुमार मलिक, देवेंद्र सिंह, नारायण खंडेलवाल सहित अन्य अतिथियों ने पुरस्कार दिए।


कवि सम्मेलन आज : मेलाउत्सव के तहत 8 फरवरी को रात 9 बजे से मेला स्थल पर कवि सम्मेलन होगा। इसमें कवि ओमप्रकाश पाल निडर फिरोजाबाद, जगदीश कोटा, ज्ञानी बैरागी राजौद, यशपाल यश फिरोजाबाद, अशोक नागर शुजालपुर, कुलदीप रंगीला देवास, मुकेश शांडिल्य टिमरनी, संगीता सरस भोपाल, प्रियंका शुक्ला उन्नाव कविता पाठ करेंगे।