होशंगाबाद |मीनाक्षी चौक के पास शनिवार देर रात 1.15 बजे बाबई तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बिजली के खंभे को टक्कर मार दी। जिससे खंभा और तार टूटकर जमीन पर गिरे और डीपी में आग लग गई। घटना के बाद मीनाक्षी चौक इलाका अंधेरे में डूब गया। 1.30 बजे के बाद बिजलीकर्मियों ने आकर सुधार कार्य शुरू कर दिया था।