पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शोर मचा तो बाइक छोड़ भागे चोर

शोर मचा तो बाइक छोड़ भागे चोर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद। शांतिनगर में शनिवार रात एक मकान में चोरों ने चाकू के जोर पर चोरी करने का प्रयास किया। हालांकि मोहल्ले के युवाओं के कारण चोरों को घर से खाली हाथ ही भागना पड़ा। घबराए हुए चोर अपनी बाइक को छोड़कर भाग गए। दरअसल शांतिनगर में शनिवार को रात को करीब 8.30 बजे एसबीअाई से सेवानिवृत आरआर सिसोदिया के घर दाे युवक घुस गए।
उन्हें घर में घुसता देख आरआर सिसोदिया ने हल्ला मचाया। जिसे सुनकर पास ही जा रहे तरुण पटेल ने घर के बाहर बाइक पर इंतजार कर रहे एक अन्य युवक को मारना शुरू कर दिया। इतने में घर के अंदर घुसा युवक बाउंड्रीबॉल कूदकर बाहर आया और तरुण को चाकू दिखाकर डराने लगा। तरुण भागा तो, लेकिन उसने चाेरों की बाइक की चाबी निकाल ली। तरुण ने बताया कि एक युवक काला ब्लेजर पहने था और चश्मा लगाया हुआ था। घटना के बाद पूरे मामले की शिकायत सिटी थाने में की गई थी। सिटी पुलिस मौके से चोरों की बाइक को जब्तकर थाने ले गई है।