पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू के 3 और मरीज मिले

स्वाइन फ्लू के 3 और मरीज मिले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें लगातार स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को सोनासांवरी नाका, इटारसी निवासी एक महिला ने भोपाल के जेपी हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया था। वहीं जिले के तीन और मरीजों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग को भोपाल से मिली रिपोर्ट में इसकी पुष्टि की गई है। इनमें से दो रोगी इटारसी और एक होशंगाबाद की तवा कॉलोनी का निवासी है। सभी का इलाज भोपाल के एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है। इधर, स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देख स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह सर्तक हो गया है। सीएमएचओ डॉ. एएल मरावी ने बताया कि जिले के तीन और रोगियों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल में भी तैयारियां कर ली हैं। स्टोर में रखे वेंटिलेटर को भी मरीजों के लिए चालू करा दिया गया है।

सर्दी-खांसीके मरीजों की अलग लिस्ट

जिलाअस्पताल में सर्दी खांसी के मरीजों की अलग से लिस्ट तैयार कराई जा रही है। इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ.रविकांत शर्मा ने बताया कि ओपीडी में सर्दी खांसी के मरीजों की लिस्ट अलग से भेजी जा रही है।

वहीं, लोगों को स्वाइन फ्लू से बचने के लिए सावधानी रखने की सलाह भी दी जा रही है। स्वाईन फ्लू का उपचार अब सिर्फ सरकारी अस्पताल में कराया जा सकेगा। इसके लिए शासन स्तर से आदेशों के साथ जिले के सभी अस्पतालों लाइन ऑफ ट्रीटमेंट भी भेज दिया गया है।

केटेगरी बी (1) - जुकामके साथ तेज बुखार, हाथ-पैर में दर्द। बी(2) - इनलक्षणों वाले ऐसे मरीज जिन्हें कोई क्रोनिक बीमारी हो, गर्भवती महिला या बुजुर्ग।

कैटेगरी - सर्दी-जुकाम,हल्का बुखार, सिरदर्द

कैटेगरी सी - तेजबुखार के साथ सांस लेने में परेशानी, कफ में खून सकता है। मरीज को वेंटीलेटर पर रखना पड़ता है। जोड़ों में तेज दर्द, नाखून नीले होना। इसमें मरीज को टेमीफ्लू देना ही पड़ता है।