पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रबंधन छात्राओं से पूछेगा पढ़ने में मजा रहा है ?

प्रबंधन छात्राओं से पूछेगा-पढ़ने में मजा रहा है ?

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इससे गुणवत्ता में सुधार आएगा

^हमकॉलेज में पढ़ने वाली सभी छात्राओं से प्राध्यापकों को लेकर फीडबैक लेंगे। इससे हम कॉलेज में पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार भी ला सकेंगे। इसके अलावा हमें इससे यह भी पता चल सकेगा कि इससे किन-किन चीजों में सुधार किया जा सकता है।^ डॉ.कामिनीजैन, प्राचार्यगर्ल्स कॉलेज होशंगाबाद

नगर संवाददाता|होशंगाबाद

अबजल्द ही शासकीय गृहविज्ञान कॉलेज मैनेजमेंट छात्राओं से पूछेगा कि \\\"हाऊ योओर प्रोफेसर एक्चुली डू\\\', \\\"इज योओर टीचर मेक सब्जेक्ट इंट्रेस्टिंग ऑर नॉट\\\', इस तरह के सवाल जल्द ही कॉलेज में पढ़ाई करने वाली छात्राओं के सामने रखे जाएंगे।

दरअसल कॉलेज प्रबंधन ने कॉलेज की छात्राओं से प्राध्यापकों के लिए फीडबैक लेने की कवायद फिर से शुरू कर दी हैं। मैनेजमेंट फीडबैक देने वाली छात्राओं की पहचान को भी प्राध्यापकों से छुपाकर रखेगा। जिससे फीडबैक देने वाली छात्राओं को किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। मैनेजमेंट का कहना है कि इसे भी जल्द कॉलेज में होने वाली नेक की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। नेक के प्रभारी डॉ.जीसी पांडे ने बताया कि प्राध्यापकों की शैक्षणिक गुणवत्ता और कक्षा उसके बाद कि प्राध्यापकों की उपलब्धता जैसे 10 सवाल पूछे जाएंगे। इसके लिए फॉरमेट भी तैयार कर लिया गया है। इसमें छात्राएं प्राध्यापकों को चार ग्रेड देंगी। इनमें ए, बी, सी और डी रखा गया है, इसके आधार पर प्राध्यापकों कि गुणवत्ता परखी जाएगी।