- Hindi News
- भाजपा नेता से विवाद के बाद ट्रैफिक इंचार्ज ने रोकी कार्रवाई
भाजपा नेता से विवाद के बाद ट्रैफिक इंचार्ज ने रोकी कार्रवाई
होशंगाबाद| होमसाइंसकॉलेज के सामने शुक्रवार सुबह 11.30 बजे ट्रैफिक अमले को अपनी कार्रवाई 15 मिनट में ही बंद करनी पड़ी। छात्राओं पर हो रही चालानी कार्रवाई को रुकवाने के लिए भाजपा के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश तिवारी अपने कुछ समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए। इसी दौरान उनका विवाद सिटी ट्रैफिक इंचार्ज बृहस्पति कुमार साकेत से हो गया। भाजपा नेता का कहना था कि छात्राओं को परेशान किया जा रहा है। कार्रवाई नहीं की जाए। भाजपा नेता से हुई तकरार बाद ट्रैफिक इंचार्ज ने अमले को कार्रवाई करने से मना कर दिया। इस दौरान लोग ट्रैफिक पुलिस के समर्थन में सामने गए। उनका कहना था कि कार्रवाई हुई है वह जरूरी थी। दोपहर 12.30 बजे के बाद फिर से कार्रवाई शुरू हुई और ट्रैफिक अमले ने होम साइंस कॉलेज और एसपी ऑफिस के सामने 58 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की। इधर, पूर्व मंडल अध्यक्ष का कहना है कि छात्राओं को परेशान करने की जानकारी मिली थी, मुझे पालकों ने फोन कर बुलाया था।