- Hindi News
- नवरात्र में निजी स्कूलों में नहीं होगी अर्द्धवार्षिक परीक्षा, आदेश जारी
नवरात्र में निजी स्कूलों में नहीं होगी अर्द्धवार्षिक परीक्षा, आदेश जारी
होशंगाबाद| जिलाशिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों को नवरात्र के दौरान अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं कराने के आदेश दिए हैं। डीईओ ने इस संबंध में निजी स्कूलों को पत्र भी जारी किया है। साथ ही कहा कि वे त्योहार के बाद अर्द्धवार्षिक परीक्षा आयोजित करे। निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के पालक लगातार स्कूल प्रबंधनों से मांग कर रहे थे कि त्योहार के दौरान परीक्षा आयोजित करें। इसे लेकर बजरंग दल ने निजी स्कूलों में पहुंचकर परीक्षा लेने पर विरोध भी जताया था। दल के सदस्य प्रांशु राने ने बताया कि निजी स्कूल जिला शिक्षा विभाग का आदेश नहीं मानेंगे तो हम स्कूल प्रबंधनों का विरोध करेंगे।