पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिंदबाबा से पवारखेड़ा तक फंसे वाहन, वन वे से निकाला ट्रैफिक

जिंदबाबा से पवारखेड़ा तक फंसे वाहन, वन-वे से निकाला ट्रैफिक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बायपास का लिया सहारा, पर यहां भी ट्रैफिक जाम ने नहीं छोड़ा पीछा

ट्रैक्टर से आए शादी के मेहमान

होशंगाबादबिजली कंपनी में कार्यरत एक कर्मचारी के परिवार में रविवार को विवाह समारोह था, जो कि हाईवे पर स्थिति एक रिसोर्ट गार्डन में था। सड़क की हालत इतनी ज्यादा खराब थी कि उन्हें विवाह स्थल तक मेहमानों को लाने के लिए ट्रैक्टर का इस्तेमाल करना पड़ा। उनका कहना था कि इस सड़क पर कार या बाइक निकलने की गुंजाइश नहीं थी, इसलिए मजबूरी में यह तरीका अपना पड़ा।

>पिपरिया बायपास : तवापुल,पांजरा, धौंखेड़ा से होते हुए इटारसी के लिए उन वाहनों की आवाजाही हुई जो ट्रकों को तवापुल से भोपाल और पिपरिया पचमढ़ी के लिए जा रहे थे। इस रूट पर भी साेल्डर कट जाने से काली मिट्टी सड़क पर गई। जिससे ट्रक फिसलकर तिरछे हो रहे थे और बार-बार जाम लग रहा था। धौंखेड़ा चौकी पर खड़े ट्रैफिककर्मी जाम खुलवाने जा रहे थे।

> हरदा बायपास : डोलरिया,भीलाखेड़ी, धुरपन, मेहरागांव से इटारसी होते हुए उन वाहनों की आवाजाही हुई जिन्हें इंदौर या हरदा जाना था। इस मार्ग पर मेहरागांव के पास शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात 3 बजे एक ट्रक का गुल्ला टूट गया और जाम लग गया। रविवार सुबह 10 बजे इस ट्रक को क्रेन के माध्यम से हटाया गया जिसके बाद बायपास पर जाम खुला।

सोनासांवरी, बम्हनगांव से होकर होशंगाबाद जाने वाले रास्ते पर भी साकेत गांव के पास ट्रक फंस जाने के कारण ट्रैफिक जाम हो गया।

समय : रविवारदोपहर 3.30 बजे, स्थान: साकेतगांव

स्थिति-4

फंसे वाहनों को निकाला

^सड़कपर दलदल और कीचड़ की वजह से ट्रैफिक प्रभावित हुआ। शनिवार रात से रविवार सुबह 12 बजे तक बड़े वाहनों की आवाजाही बंद रही। बाद में वन-वे करके फंसे हुए वाहनों को निकाला गया। इस जाम को देखते हुए बायपास का भी सहारा लिया गया। लेकिन बायपास पर भी ट्रैफिक अधिक होने से कई बार जाम की नौबत आई जो मौके पर जाकर खुलवाया गया। -विजयशंकर द्विवेदी, ट्रैफिकइंचार्ज इटारसी

इटारसी. नेशनल हाईवे-69 पर रविवार को भी ट्रैफिक जाम रहा। ओवर ब्रिज पर लगी ट्रकों की लंबी कतार।

> होशंगाबाद बायपास : होशंगाबाद,बुधवाड़ा, आगरा, पलासी, ऊंद्राखेड़ी, बह्मनगांव , साकेत, सोनासांवरी होते हुए इटारसी के लिए ट्रक, जीप और बसों की आवाजाही रविवार सुबह से शुरू की गई। लेकिन दोपहर 3 बजे के आसपास साकेत में संकरे मार्ग पर दो ट्रकों के फंस