पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला अस्पताल में भर्ती हुई डेंगू की संदिग्ध मरीज

जिला अस्पताल में भर्ती हुई डेंगू की संदिग्ध मरीज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> 7 मरीजों में पुष्टि

डेंगू का डर

होशंगाबाद| जिलाअस्पताल के फीमेल वार्ड में गुरुवार को डेंगू की संदिग्ध मरीज को भर्ती किया गया है। मरीज की सूचना मिलने के तुरंत बाद ही अस्पताल प्रबंधन और मलेरिया विभाग हरकत में गया। बैतूल जिले के लखीपुर ग्राम की लक्ष्मी माली पति रवीन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। लक्ष्मी की मामी रेणुका सरकार का कहना था कि उसको बैतूल के डॉक्टरों ने डेंगू होना बताया था। स्थिति गंभीर होने के कारण महिला को होशंगाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के डॉ.मनोज साहू का कहना है कि महिला पिछले 20 दिनों से बुखार में है। दो माह पहले महिला को सीजेरियन ऑपरेशन भी हुआ था। ऐसे में महिला की स्थिति थोड़ी गंभीर है। डॉ.साहू का कहना है कि फिलहाल महिला की कुछ जांचों के साथ ही डेंगू की जांच भी लिखी है, जिससे दो दिनों में स्थिति साफ हो जाएगी।