नवरात्र विशेष
खेड़ापति मंदिर
होशंगाबाद| मोरछलीचौक के पास हर्णे गली स्थित खेड़ापति मंदिर 100 वर्ष से भी अधिक प्राचीन है। नवरात्र में यहां ज्वारे रखे जाते हैं और अखंड ज्योत भी लगाई जाती है। माता को चोला चढ़ाकर शृंगार किया जाता है। मंदिर के बाहर भैरव बाबा की प्रतिमा भी हैं। नवरात्र के पहले दिन यहां सुबह से ही चल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं को आना शुरू हो गया था। शाम को आरती के समय भी भीड़ में अनेक श्रद्धालु शामिल हुए।