पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले जितना गेहूं प्रदेश में होता था, अब जिले में

पहले जितना गेहूं प्रदेश में होता था, अब जिले में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहले जितना गेहूं प्रदेश में होता था, अब जिले में हो रहा होशंगाबाद| ितनेगेहूं का उपार्जन पहले पूरे प्रदेश में होता था, उतना पिछले सीजन में होशंगाबाद जिले में हुआ है। यह प्रदेश सरकार की किसान समर्थक नीतियों के कारण ही संभव हुआ है। जिले में मूंग का रिकार्ड उत्पादन हुआ है। जिले के कई किसान खरीफ में भी मूंग की फसल ले रहे हैं। यह बात विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीता शरण शर्मा ने गुरुवार को जनपद पंचायत परिसर में कृषि महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर कही। उन्होंने क्रांति रथ काे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।





उन्होंने कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये रथ जिलेभर में घूमेंगे लोगों को कृषि संबंधी विभिन्न जानकारी देंगे। कार्यक्रम में कमिश्नर वीके बाथम, कलेक्टर संकेत भोंडवे, पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा सहित कृषि विभाग के अधिकारी जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।