- Hindi News
- अभियान शुरू: होशंगाबाद| ग्रामरंढाल में गुरुवार को स्वच्छ मप्र अभियान
अभियान शुरू: होशंगाबाद| ग्रामरंढाल में गुरुवार को स्वच्छ मप्र अभियान
अभियान शुरू: होशंगाबाद| ग्रामरंढाल में गुरुवार को स्वच्छ मप्र अभियान की शुरूआत हुई। इस मौके पर डीपीसी एसएस पटेल ने स्वच्छता अभियान की जानकारी ग्रामवासियों को दी। उन्होंने गांव में स्वच्छता का वातारण निर्मित हो, इसके लिए सामूहिक श्रमदान कर गांव में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील ग्रामवासियों से की।
कार्यक्रम का संचालन एपीसी नरेंद्र राजपूत ने किया। इस मौके पर जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य विजय मीना, गेंदालाल साहू, विनीत साहू, सुषमा आर्य सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और ग्रामवासी मौजूद रहे।