पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिवनीमालवा| शासकीयउचित मूल्य की दुकान बिल्दी को तत्काल प्रभाव से

सिवनीमालवा| शासकीयउचित मूल्य की दुकान बिल्दी को तत्काल प्रभाव से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिवनीमालवा| शासकीयउचित मूल्य की दुकान बिल्दी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विक्रेता राधेश्याम रघुवंशी को हटाकर आवश्यक वस्तु अधिनियम की कार्रवाई की गई। वन विभाग अमले ने गश्ती के दौरान 25 सितंबर को आॅटो से अवैध परिवहन होते हुए सार्वजनिक वितरण प्रणाली का नीला केरोसिन 392 लीटर जब्त कर खाद्य विभाग को सूचना दी थी। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी अंजु मरावी ने बताया कि पूरे मामले की जांच कर आपूर्ति अधिकारी संतोष उइके द्वारा की गई। जिसमें मनमोहन पिता लखनलाल रघुवंशी निवासी खरार द्वारा केरोसिन बिल्दी से खरीदना पाया गया। जांच में विक्रेता राधेश्याम रघुवंशी द्वारा केरोसिन उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा में वितरण ना करते हुए वितरण पंजी में फर्जी एंट्री पाई गई। पूरे मामले को कलेक्टर होशंगाबाद के पास भेजा गया

दुकान को निलंबित कर सेल्समेन को हटाया